निर्दलीय प्रत्याशी के प्रचार वाहन पर हमला डाकघर चौक के समीप हुआ प्रचार के दौरान घटनानाराज समर्थकों ने समारहणालय रोड किया जाम संवाददाता, गोपालगंजशहर के डाकघर चौक के समीप गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी अनूप कुमार श्रीवास्तव के प्रचार वाहन पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. इस हमले के दौरान उनके वाहन को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया. इस हमले में वाहन में बैठे निर्दलीय प्रत्याशी के पुत्र व भतीजे घायल हो गये. घटना से नाराज समर्थकों ने समारणालय रोड को जाम कर दिया. काफी देर तक नगर थाने की पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह की पहल पर मामला शांत हुआ. इस मामले में नगर थाने में प्रत्याशी अनूप कुमार श्रीवास्तव के बयान पर अज्ञात लोगों के विरु द्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डाकघर चौक पर वाहन खड़ा कर उसे प्रचार किया जा रहा था. इतने में दर्जन भर लाठी-डंडे हाथ में लिये युवक पहुंचे और प्रचार वाहन पर हमला कर शीशा तोड़ दिया. उस वाहन में बैठे उनके पुत्र ऋषि कुमार तथा भतीजा राजेश पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया. सूचना मिलते ही प्रत्याशी पहुंच गये. उन्होंने धरना पर बैठ कर सड़क को जाम कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
नर्दिलीय प्रत्याशी के प्रचार वाहन पर हमला
निर्दलीय प्रत्याशी के प्रचार वाहन पर हमला डाकघर चौक के समीप हुआ प्रचार के दौरान घटनानाराज समर्थकों ने समारहणालय रोड किया जाम संवाददाता, गोपालगंजशहर के डाकघर चौक के समीप गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी अनूप कुमार श्रीवास्तव के प्रचार वाहन पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. इस हमले के दौरान उनके वाहन को […]
