लोक गायिका देवी ने किया मतदाताओं को जागरूक

लोक गायिका देवी ने किया मतदाताओं को जागरूक फोटो 14भोरे. फुलवरिया प्रखंड के मिश्र बतराहां गांव में लोक गायिका देवी मंगलवार को अपने एक निजी कार्यक्रम के सिलसिले में पहुंची. मिश्र बतराहां गांव के पीयूष कुमार के यहां आयी देवी ने मतदान के महत्व को बताते हुए लोगों से हर काम छोड़ कर पहले मतदान […]

लोक गायिका देवी ने किया मतदाताओं को जागरूक फोटो 14भोरे. फुलवरिया प्रखंड के मिश्र बतराहां गांव में लोक गायिका देवी मंगलवार को अपने एक निजी कार्यक्रम के सिलसिले में पहुंची. मिश्र बतराहां गांव के पीयूष कुमार के यहां आयी देवी ने मतदान के महत्व को बताते हुए लोगों से हर काम छोड़ कर पहले मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि चुनाव का मतलब अपना जनप्रतिनिधि चुनने की आजादी है. लोग अपनी मर्जी से अपनी सरकार चुनें. इसके लिए आवश्यक है कि लोग अपना कीमती वोट जरूर दें. काम से ज्यादा जरूरी मतदान है. देवी ने कहा कि वोट देने से चूक गये, तो अच्छी सरकार चुनने से चूक गये. इसलिए मतदान अवश्य करें. मौके पर हरेश्वर कुंवर, राजन मिश्र, कृष्णा कुमार, श्रीराम सिंह, अभय प्रताप सिंह आद मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >