आरक्षण के सवाल पर अमित शाह गलत बोल रहे हैं : शिवानंद तिवारी

आरक्षण के सवाल पर अमित शाह गलत बोल रहे हैं : शिवानंद तिवारीसंवाददाता, पटनापूर्व सांसद शिवानंद तिवारी ने कहा है कि आरक्षण के सवाल पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गलत बोल रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा और संघ ने हमेशा आरक्षण का विरोध किया है. इस हकीकत से वाकिफ बिहार के लोग […]

आरक्षण के सवाल पर अमित शाह गलत बोल रहे हैं : शिवानंद तिवारीसंवाददाता, पटनापूर्व सांसद शिवानंद तिवारी ने कहा है कि आरक्षण के सवाल पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गलत बोल रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा और संघ ने हमेशा आरक्षण का विरोध किया है. इस हकीकत से वाकिफ बिहार के लोग उनके झांसे में नहीं आने वाले हैं. इतिहास गवाह है कि अमित शाह के प्रदेश गुजरात में ही भाजपा आरक्षण विरोधी लहर पर सवार होकर पहली मर्तबा सत्ता में आई थी. तत्कालीन मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी ने 1985 में आरक्षण का कोटा 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत कर दिया था. उसके विरूद्ध आंदोलन हुआ था. माना जाता है कि उस आंदोलन के पीछे संघ की ताक़त थी. उसी आरक्षण विरोधी आंदोलन ने केशोभाई पटेल को नेता बनाया था. आगे चलकर उन्हीं के नेतृत्व में गुजरात में भाजपा की पहली सरकार बनी. शिवानंद ने कहा कि इसके पहले वीपी सिंह की सरकार ने मंडल कमीशन की सि़फारिश के आधार पर केन्द्रीय सरकार की नौकरियों में पिछड़ों के लिए 27 प्रतिशत का आरक्षण लागू किया था. उस वक्त भी भाजपा ने आरक्षण के फैसले के खिलाफ रथ निकाला था और वीपी सिंह की सरकार को गिरा दिया था. मोहन भागवत जी एक नहीं बल्कि तीन दफा आरक्षण पर पुनिर्वचार करने की बात कही है. अब अमित शाह जैसे लोग लीपापोती कर रहें हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >