30 क्षेत्रों में अपनों से ही वाम ब्लॉक को करना पड़ रहा दो-दो हाथ एक हो कर चुनाव लड़ने की घोषणा की वाम दलों ने उड़ायी धज्जियां पटना साहिब सीट पर तीन-तीन वाम ब्लॉक के प्रत्याशी लड़ रहे चुनावप्रत्याशियों को बैक-टू-पेवेलियन भेजने को राजी नहीं हुआ कोई भी दल दोस्ताना संर्घष में सांप्रदायिक और सामंतवादी ताकतों को जबाव नहीं दे पा रहा वाम दल संवाददाता, पटना वाम ब्लॉक ने बिहार में एक हो कर चुनाव लड़ने के दावे तो बड़े-बड़े किये, किंतु जैसे-जैसे चौथे-पांचवें चरण की सीटों की घोषणा होती गयी, वैसे-वैसे उसकी एकता के दावों की धज्जियां उड़ती चली गयी. वाम ब्लॉक की छहों पार्टियों ने अपने-अपने हिस्से की सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी, किंतु एक सीट पर एक ही प्रत्याशी देने की वाम ब्लॉक के दावों की हवा निकल गयी. आज हाल यह है कि वाम दल 30 सीटों पर आपस में ही एक-दूसरे से दो-दो हाथ कर रहे हैं. जिन-जिन सीटों पर वाम दल आपस में ही टकरा रहें हैं, वहां-वहां उनकी हार तय मानी जा रही है. तीसरे चरण के इलेक्शन में तो वाम दलों के बीच टकराव के कई रिकॉर्ड टूट रहे हैं. पटना साहिब सीट पर एक-दो नहीं, बत्कि तीन-तीन वाम ब्लॉक के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. शुरु-शुरु में वाम ब्लॉक ने हाई लेबल पर आपसी टकराव को टालने के प्रयास भी किये थे, किंतु कोई भी दल अपने प्रत्याशियों को बैक-टू-पेवेलियन भेजने को रीजी नहीं हुआ. इस मोरचे पर थोड़ी पहल आरएसपी ने जरुर की थी, किंतु उसे सफलता नहीं मिली. 31 सीटों पर आपस में ही लड़-मरने के कारण सांप्रदायिक और सामंतवादी ताकतों को चुनाव में धूल चटाने की राह से वाम ब्लॉक भटक गया है. किन-किन सीटों पर अपनों से ही टकरा रहे वाम दल —————————————सीट प्रत्याशी प्रत्याशी 1.कुम्हरार मोहन प्रसाद (सीपीआई) मनोज कुमार चंद्रवंशी (माकपा) 2. पटना साहिब वीरेंद्र ठाकुर (आरएसपी) राजेंद्र मिस्त्री ( फाॅरबर्ड ब्लॉक) अनन्य मेहता ( माले) 3.बांकीपुर शौकत अली (सीपीआई) प्रमिला देवी (आरसपी) 4.दीघा प्रमोद कुमार नंदन (सीपीआई) रणविजय कुमार(माले) 5.विक्रम राज कुमार यादव (सीपीआई) देवेंद्र वर्मा (माले) 6. सुगौली राधामोहन सिंह (सीपीआई) मदन मोहन यादव (सीपीएम) 7. मोतिहारी अरविंद सिन्हा (सीपीएम) त्रिवेणी तिवारी ( सीपीआई) 8.रुपौली सावन कुमार मंडल (सीपीआई) बिंदेश्वरी शर्मा (माले) 9.धमदाहा मिथिलेश कुमार (सीपीएम) पंकज सिंह (माले) 10. बहादुरपुर राजीव चौधरी (सीपीआई) बैद्यनाथ यादव (माले) 11.साहेबगंज अजमुल्ला अंसारी (माले) अखिलेश्वर प्रसाद सिंह (सीपीएम) 12.महाराजगंज मुंशी सिंह (सीपीएम) राजेंद्र सिंह (सीपीआई) 13.कुर्था रुपेश कुमार (एसयूसीआई) अवधेश यादव (माले) 14.कहलगांव संजीव कुमार (सीपीएम) संजीत सुमन (सीपीआई) 15.तरैया गीता सागर (सीपीएम) सभापति राय ( माले) 16.महुआ ललित किशोर घोष (एसयूसीआई) विश्वनाथ विपल्लवी ( माले) 17.सराय रंजन राम विलास राय ( सीपीआई) वृज किशोर चौहान(माले)18.नाथ नगर दीपक कुमार (एसयूसीआई) मनोहर मंडल (सीपीएम) 19.तारापुर कृष्णदेव शाह (एसयूसीआई) सागर सुमन (सीपीआई) 20.इस्लामपुर शारदा सिन्हा (सीपीआई) उमेश पासवान (माले)21.ब्रम्हपुर परबिंद कुमार सिंह (सीपीआई) अयोघ्या सिंह (माले) 22.बक्सर धीरेंद्र चौधरी(सीपीएम) भग्वती भाई आजाद (सीपीएम) 23.चैनपुर प्रहलाद बिंद (माले) रंगराज पासवान (सीपीएम) 24.करगहर रिंकू देवी ( माले) महेंद्र प्रसाद गुप्ता (सीपीआई) 25.दिनारा रघुनाथ प्रसाद सिंह (सीपीआई) अक्षय लाल पासवान ( माले) 26.डेहरी मुनेश्वर गुप्ता (माले) व्रज मोहन सिंह (सीपीआई) 27.राजगीर अमित पासवान (सीपीआई) ब्रम्हेश्वर प्रसाद ( सीपीएम) 28.हसनपुर गंगाधर झा ( सीपीएम) प्रयागचंद्र मुखिया (सीपीआई) 29.गाय घाट जीतेंद्र यादव ( माले) जलेश्वर झा ( फारवर्ड ब्लॉक) 30.नरकटिया दिनेश कुशवाहा ( माले) प्रेम प्रकाश आर्य (फारवर्ड ब्लॉक)
30 क्षेत्रों में अपनों से ही वाम ब्लॉक को करना पड़ रहा दो-दो हाथ
30 क्षेत्रों में अपनों से ही वाम ब्लॉक को करना पड़ रहा दो-दो हाथ एक हो कर चुनाव लड़ने की घोषणा की वाम दलों ने उड़ायी धज्जियां पटना साहिब सीट पर तीन-तीन वाम ब्लॉक के प्रत्याशी लड़ रहे चुनावप्रत्याशियों को बैक-टू-पेवेलियन भेजने को राजी नहीं हुआ कोई भी दल दोस्ताना संर्घष में सांप्रदायिक और सामंतवादी […]
