विकास के मुद्दे से भटका रहा है महागंठबंधन : अमित शाह

विकास के मुद्दे से भटका रहा है महागंठबंधन : अमित शाहनीतीश कुमार की आंख पर इटली का चश्मा चढ़ गया हैमनेर. विकास के मुद्दे से बिहार की जनता को महागंठबंधन भटका रहा है. सभी राज्य विकास कर गये, लेकिन बिहार व यहां की जनता वहीं रह गयी. लालू- नीतीश ने अपने फायदे के लिए गंठबंधन […]

विकास के मुद्दे से भटका रहा है महागंठबंधन : अमित शाहनीतीश कुमार की आंख पर इटली का चश्मा चढ़ गया हैमनेर. विकास के मुद्दे से बिहार की जनता को महागंठबंधन भटका रहा है. सभी राज्य विकास कर गये, लेकिन बिहार व यहां की जनता वहीं रह गयी. लालू- नीतीश ने अपने फायदे के लिए गंठबंधन किया है न की बिहार की जनता के फायदे के लिए. उन्हें अगर इसकी चिंता रहती, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिये गये सवा सौ करोड़ व चालीस हजार करोड़ के अतिरिक्त विशेष पैकेज का नीतीश कुमार स्वागत करते. पैकेज नीतीश कुमार व उनके नेताओं के लिए नहीं है. बिहार की जनता व नौजवानों के लिए यह पैकेज है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अहंकारी व घमंडी हैं. अपने अहंकार व घमंड के कारण वे इतना बड़ा पैकेज ठुकरा रहे हैं. उक्त बातें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मनेर के गांधी मैदान में चुनावी सभा में कहीं. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद कहतें हैं कि कबूतर, कौआ काटेंगे. इन्हें काटने से क्या बिहार की हालत सुधर जायेगी. बिहार को लालू प्रसाद ने पंद्रह साल तक जंगलराज बना कर रखा. फिर नीतीश कुमार के साथ मिल कर जंगलराज बनाने की फिराक में हैं. यह 1990 वाला बिहार नहीं, है बल्कि 2015 वाला बिहार है. अब विकास करनेवाले को ही वोट मिलेगा. भाजपा ने एक अतिपिछड़ा समाज के बेटे को भारत का प्रधानमंत्री बनाया.नीतीश कुमार की आंख पर इटली का चश्मा चढ़ गया हैनीतीश कुमार के आंख पर इटली का चश्मा चढ़ गया है. अगर केंद्र की तरह बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी, तो गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान व मध्यप्रदेश की तरह बिहार विकासित हो जायेगा. बिहार के लोगों को किसी दूसरे राज्यो में जाने के नहीं जरूरत होगी. उन्हें बिहार में ही रोजगार मिलेगा. बिहार के लोगों को दो फेज लाइन दी जायेगी. एक फेज किसानों को खेतों के पटवन के लिए और दूसरा फेज घर में रौशनी के लिए. नीतीश कुमार की आठ नवंबर तक विदाई तय है. वे उसी दिन राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने जायेंगे.आरक्षण में कोई बदलाव नहीं होगाआरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि किसी तरह का बदलाव इसमें नहीं होने जा रहा है. लालू व नीतीश मिल कर भ्रम फैला रहे हैं. उन्हाेंने मतदाताओं से एनडीए के प्रत्याशी पूर्व विधायक प्रो श्रीकांत निराला को वोट देकर विजयी बनाने की अपील की. प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि लालू प्रसाद ने बिहार को बरबाद करने का कार्य पिछले पंद्रह वर्षों में किया़ अब फिर वे बिहार को उसी हालत में पहुंचाने में लगे हैं. अगर महागंठबंधन बिहार में जितेगा तो रिमोटवाली सरकार होगी. लालू प्रसाद नीतीश कुमार से जैसे चाहेंगे वे वैसे ही चलेंगे. इस बार बिहार की जनता बदलाव के मूड में दिख रही है. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता अजीत सिंह ने की. मौके पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल सिंह गुजर, पूर्व सांसद एसपी सिंह बघेल, पूर्व विधायक राजमति देवी, लोजपा जिलाध्यक्ष कामेश्वर यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपाल सिंह, प्रदेश मंत्री आसिफ, भाजपा नगर महामंत्री संजय तिवारी, पार्ष रवींद्र सौंडिक, राजा पासवान, प्रेमप्रकाश यादव, अरुण यादव, भाई दिनेश यादव आदि मौजूद शामिल थे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >