गोपालगंज : नवरात्र के विजयादशमी के दिन असत्य पर सत्य का संदेश देने के लिए रावण के पुतले का दहन किया जायेगा. शहर के जादोपुर चौक पर बने 30 फुट के रावण का पुतला आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.
रावणवध समिति के मुताबिक विजयादशमी की रात आठ बजे के बाद रावणवध कार्यक्रम रखा गया है. रावणवध के दौरान समिति की ओर से बचाव के लिए व्यवस्था की गयी है. बुराई के प्रतीक रावण के वध का कार्यक्रम देखने के लिए यहां काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं.
