प्रत्याशी वाहनों पर लगाएं परमिट की मूल प्रति गोपालगंज. विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों को अपने वाहन पर जिला प्रशासन के द्वारा मुहैया कराये गये वाहन परमिट की मूल प्रति लगानी होगी. जिस किसी अभ्यार्थी के वाहन पर परमिट की छायाप्रति दिखी, तो उस वाहन को जिला प्रशासन के द्वारा जब्त कर लिया जायेगा. जब्त वाहन किसी भी पस्थिति में विधानसभा चुनाव के पूर्व नहीं छूटेगा. ऐसी स्थिति में विधानसभा चुनाव में जिस किसी वाहन को परमिट मिला है, उसकी मूल प्रति ही वाहन पर लगाएं. छायाप्रति परमिट मान्य नहीं होगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार ने सभी निर्वाची पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि सभी अधिकारी परमिट सहित अन्य कागजातों पर ग्रीन व रेड स्केच से ही हस्ताक्षर करें. उन्होंने प्रत्याशियों से कहा है कि वे अलग -अलग वाहनों के लिए अलग-अलग परमिट लें.
प्रत्याशी वाहनों पर लगाएं परमिट की मूल प्रति
प्रत्याशी वाहनों पर लगाएं परमिट की मूल प्रति गोपालगंज. विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों को अपने वाहन पर जिला प्रशासन के द्वारा मुहैया कराये गये वाहन परमिट की मूल प्रति लगानी होगी. जिस किसी अभ्यार्थी के वाहन पर परमिट की छायाप्रति दिखी, तो उस वाहन को जिला प्रशासन के द्वारा जब्त कर लिया जायेगा. जब्त वाहन […]
