डीइओ ने बीइओ से मांगा स्पष्टीकरण

डीइओ ने बीइओ से मांगा स्पष्टीकरण गोपालगंज. आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में डीइओ अशोक कुमार ने बैंकुंठपुर के बीइओ से स्पष्टीकरण मांगा है. बैंकुंठपुर के बीइओ द्वारा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बलाहा के प्रधानाध्यापक सुरेश महतो का प्रतिनियोजन अन्यत्र कर दिया गया है, जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है. डीइओ […]

डीइओ ने बीइओ से मांगा स्पष्टीकरण गोपालगंज. आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में डीइओ अशोक कुमार ने बैंकुंठपुर के बीइओ से स्पष्टीकरण मांगा है. बैंकुंठपुर के बीइओ द्वारा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बलाहा के प्रधानाध्यापक सुरेश महतो का प्रतिनियोजन अन्यत्र कर दिया गया है, जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है. डीइओ ने बीइओ को निर्देश दिया है कि उक्त बिंदु पर अपना स्पष्टीकरण पत्र प्राप्ति के साथ ही नोडल पदाधिकारी के समर्पित करते हुए उसकी प्रति डीइओ कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे. डीइओ के द्वारा भेजे गये पत्र के अनुसार तत्काल प्रभाव से श्री महतो का प्रतिनियोजन भी रद्द कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >