वाहन चेकिंग में दो दर्जन गाड़ियां जब्त

वाहन चेकिंग में दो दर्जन गाड़ियां जब्त फोटो न-6थावे. विधानसभा चुनाव को लेकर कई स्थानों पर जबरदस्त वाहन चेकिंग फ्लाइंग स्क्वायड की टीम द्वारा की गयी. थावे बस मोड़ पर वाहन चेकिंग में करीब दर्जनों गाड़ियों को कागज के अभाव में जब्त किया गया. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि जब्त वाहनों के कागज का […]

वाहन चेकिंग में दो दर्जन गाड़ियां जब्त फोटो न-6थावे. विधानसभा चुनाव को लेकर कई स्थानों पर जबरदस्त वाहन चेकिंग फ्लाइंग स्क्वायड की टीम द्वारा की गयी. थावे बस मोड़ पर वाहन चेकिंग में करीब दर्जनों गाड़ियों को कागज के अभाव में जब्त किया गया. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि जब्त वाहनों के कागज का सत्यापन किया जा रहा है. इधर, थावे थाने के सामने मेन रोड पर दोपहिया एवं चरपहिया वाहनों की जांच हुई, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया. इस दौरान मजिस्ट्रेट अमित कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, दारोगा भरत पांडेय, दारोगा मनोज कुमार सिंह सहित पुलिस बल मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >