सभी मतदान केंद्र धूमपान मुक्त क्षेत्र घोषित

सभी मतदान केंद्र धूमपान मुक्त क्षेत्र घोषित गोपालगंज. अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदान केंद्रों को धूमपान मुक्त क्षेत्र घोषित किया है. उक्त निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी एक नवंबर को होनेवाले विस चुनाव के दौरान सभी मतदान केंद्र को धूमपान व तंबाकू मुक्त रखने का आदेश दिया है. […]

सभी मतदान केंद्र धूमपान मुक्त क्षेत्र घोषित गोपालगंज. अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदान केंद्रों को धूमपान मुक्त क्षेत्र घोषित किया है. उक्त निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी एक नवंबर को होनेवाले विस चुनाव के दौरान सभी मतदान केंद्र को धूमपान व तंबाकू मुक्त रखने का आदेश दिया है. कहा गया है कि धूम्रपान मुक्त क्षेत्र में धूम्रपान करना दंडनीय अपराध है. उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि कोई व्यक्ति मतदान केंद्र के आसपास धूमपान करते दिखायी देते हैं, तो संबंधित मतदान केंद्र के पीठासीन पदाधिकारी अथवा जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06156224601 पर शिकायत करें. इसका उल्लंघन करनेवाले व्यक्ति से दौ सौ रुपये जुर्माना वसूल किया जायेगा. डीएम ने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर धूम्रपान को लेकर एक बैनर भी लगाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >