वाहन जांच के दौरान एक लाख रुपये जब्त

वाहन जांच के दौरान एक लाख रुपये जब्तपुलिस ने तीन दर्जन से अधिक वाहनों को कब्जे में लियाफोटो-33गोपालगंज. विस चुनाव को लेकर पुलिस ने जिले भर में सघन वाहन जांच शुरू किया है. जांच के दौरान एक बाइक से थावे पुलिस ने एक लाख रुपये नगद बरामद किया. पैसे गोपागलंज से मीरगंज ले जाने के […]

वाहन जांच के दौरान एक लाख रुपये जब्तपुलिस ने तीन दर्जन से अधिक वाहनों को कब्जे में लियाफोटो-33गोपालगंज. विस चुनाव को लेकर पुलिस ने जिले भर में सघन वाहन जांच शुरू किया है. जांच के दौरान एक बाइक से थावे पुलिस ने एक लाख रुपये नगद बरामद किया. पैसे गोपागलंज से मीरगंज ले जाने के क्रम में जब्त किया गया. बाइकसवार ने संबंधित पैसे का कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया. नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने अरार चौक, आंबेडकर चौक, बंजारी, लखपतिया मोड़ पर सघन वाहन जांच की. वाहन जांच के दौरान एक दर्जन से अधिक गाड़ियों को कागजात नहीं होने पर जब्त किया गया. उधर, मीरगंज थाना के शाहिबाचक गांव के मधुसुधन पांडेय बाइक से पैसा लेकर मीरगंज लौट रहे थे. तभी थावे पुलिस ने राशि को जब्त कर लिया. साक्ष्य नहीं मिलने पर उसकी पड़ताल शुरू की गयी है. उधर, थावे बस स्टैंड में उड़नदस्ता टीम के मजिस्ट्रेट अमित कुमार सिंह, बीबी सिंह, मिथिलेश कुमार मलिक, पुलिस अधिकारी भरत पांडेय आदि पूरे दिन वाहनों की जांच में जुटे रहे. इस दौरान तीन दर्जन से अधिक वाहनों को जब्त किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >