मूलभूत सुविधाओं से परिपूर्ण होंगे मतदान केंद्र बीइओ को सौंपी गयी भौतिक सत्यापन की जिम्मेदारी रिपोर्ट से शीघ्र अवगत कराने का दिया गया निर्देश मतदाताओं की सुविधा का रखा जायेगा विशेष ख्याल फोटो नं-32संवाददाता, गोपालगंज. चुनाव में सभी मतदान केंद्र मूलभूत सुविधाओं से परिपूर्ण होंगे. मतदान केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं मुहैया कराये जाने को लेकर अपर समाहर्ता विभागीय जांच हेमंत नाथ देव व उप निर्वाचन पदाधिकारी धनंजय कुमार ने जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों की एक बैठक की. इस दौरान प्रखंडवार मतदान केंद्रों की समीक्षा की गयी. मतदान केंद्रों पर बिजली, शौचालय, चापाकल, रैंप, शेड की व्यवस्था को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिया गया. जिले के 1673 मतदान केंद्रों पर पेयजल, बिजली, शौचालय, शेड और रैंप की समीक्षा सिरे से की गयी. अपर समाहर्ता ने कहा कि लगभग 1450 मतदान केंद्रों पर बिजली मुहैया करा दी गयी है. लेकिन इन केंद्रों पर वायरिंग नहीं हो सकी है. अपर समाहर्ता ने सभी बीइओ को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने अपने क्षेत्र में मतदान केंद्रों का भ्रमण कर निरीक्षण करें. सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं कराये जाने को लेकर पर्याप्त राशि मुहैया करा दी गयी है. उन्हाेंने कहा कि सभी बीइओ निरीक्षण के उपरांत तीन दिनों में समेकित रिपोर्ट दें ताकि समय रहते प्रशासन के द्वारा मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएं. बैठक में डीइओ अशोक कुमार, डीपीओ स्थापना संजय कुमार, बीइओ तारा सिंह सहित सभी प्रखंडों के बीइओ मौजूद थे.
मूलभूत सुविधाओं से परिपूर्ण होंगे मतदान केंद्र
मूलभूत सुविधाओं से परिपूर्ण होंगे मतदान केंद्र बीइओ को सौंपी गयी भौतिक सत्यापन की जिम्मेदारी रिपोर्ट से शीघ्र अवगत कराने का दिया गया निर्देश मतदाताओं की सुविधा का रखा जायेगा विशेष ख्याल फोटो नं-32संवाददाता, गोपालगंज. चुनाव में सभी मतदान केंद्र मूलभूत सुविधाओं से परिपूर्ण होंगे. मतदान केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं मुहैया कराये जाने को लेकर […]
