बाइक की डक्किी से दो पस्तिौलें बरामद

बाइक की डिक्की से दो पिस्तौलें बरामद गोपालगंज. पुलिस ने दो पिस्तौल सहित एक बाइक बरामद की है. हालांकि बाइक सवार अपराधी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहे. शनिवार की सुबह चार बजे नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने गश्ती करते हुए शहर के जादोपुर चौक के समीप पहुंचे कि दो बाइकों […]

बाइक की डिक्की से दो पिस्तौलें बरामद गोपालगंज. पुलिस ने दो पिस्तौल सहित एक बाइक बरामद की है. हालांकि बाइक सवार अपराधी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहे. शनिवार की सुबह चार बजे नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने गश्ती करते हुए शहर के जादोपुर चौक के समीप पहुंचे कि दो बाइकों पर चार युवक शहर से निकल रहे थे. पुलिस को देखते ही बाइक सवार जादोपुर जानेवाले रोड में भागने लगे. पुलिस पीछा करने लगी. लखपतिया मोड़ के समीप जैसे ही दोनों बाइक सवार के समीप पुलिस पहुंची, तभी एक बाइक को छोड़ युवक अपने साथियों के अन्य बाइक पर सवार होकर भाग गये. पुलिस ने काफी दूर तक उनका पीछा किया, लेकिन पकड़ से बाहर हो गये. पुलिस ने युवकों द्वारा छोड़ी गयी बाइक की डिक्की से दो पिस्तौलें बरामद की हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >