हथुआ में तीन लोगों ने लिया नामांकन वापस

हथुआ में तीन लोगों ने लिया नामांकन वापस दो बैलेट यूनिट पर होगा मतदानसंवाददाता/हथुआहथुआ विधानसभा क्षेत्र से तीन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है. नामांकन वापस लेनेवालों में शिवसेना के बैकुंठ दुबे, झारखंड मुक्ति मोरचा के रामसेवक सिंह व सकलदेव मांझी ने शनिवार को अपना नामांकन वापस ले लिया है. हथुआ विधानसभा क्षेत्र […]

हथुआ में तीन लोगों ने लिया नामांकन वापस दो बैलेट यूनिट पर होगा मतदानसंवाददाता/हथुआहथुआ विधानसभा क्षेत्र से तीन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है. नामांकन वापस लेनेवालों में शिवसेना के बैकुंठ दुबे, झारखंड मुक्ति मोरचा के रामसेवक सिंह व सकलदेव मांझी ने शनिवार को अपना नामांकन वापस ले लिया है. हथुआ विधानसभा क्षेत्र में कुल 20 प्रत्याशियों ने नामांकन का परचा दाखिल किया था. इनमें एक का नामांकन प्रपत्र अवैध पाया गया. वहीं, तीन लोगों के नामांकन वापस कर लेने के बाद अब 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.16 प्रत्याशियों के चुनाव मैदान में होने के कारण दो बैलेट यूनिट पर मतदान होगा. एक बैलेट यूनिट में 15 प्रत्याशियों के नाम तथा एक नोटा बटन सहित 16 बटन होते हैं. इस स्थिति में दो बैलेट यूनिट पर मतदान कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >