सत्ता से हटते ही कंश बन गये मामा : मीसा भारती कहा, दो तिहाई बहुमत से बनेगी महागंठबंधन की सरकारभाजपा में दम नहीं कि आरक्षण खत्म कर देफोटो-21,22संवाददाता, मांझा/ थावे सत्ता से वंचित होते ही हमारे मामा कंश बन गये. अपने ही बहन-बहनोई तथा उनके बेटे-बेटियों के पीछे पड़े हुए हैं. कंश रूपी मामा के जाल में नहीं पड़ना है. उक्त बातें मांझा के मधू सरेया तथा थावे के होमगार्ड मैदान में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करती हुई राजद नेत्री व लालू प्रसाद की पुत्री डॉ मीसा भारती ने कहीं. उन्होंने अपने मामा (साधु यादव) पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि हमलोग कृष्ण के वंशज हैं. जब लालू प्रसाद ने पिछड़ी जाति को समाज में बराबर का हिस्सा देना शुरू किया, तो अगड़ी जाति के लोगों के पेट में दर्द शुरू हो गया. जब बिहार में मोदी लहर ही चल रही है, तो प्रधानमंत्री को 40 सभाएं करने की क्या जरूरत है. भाजपा समाज को बांटने का काम करती है. भाजपा के लोगों के पास से करोड़ों रुपये पकड़े जाते हैं. वे साधु और संत जाने जाते हैं. जब महागंठबंधन के लोग गरीब की बात कहते हैं, तो उन पर केस किया जाता है. उन्होंने कहा कि मैं गोपालगंज की बेटी हूं. गोपालगंज से महागंठबंधन के प्रत्याशी रेयाजुल हक राजू के पक्ष में वोट देकर उन्हें विजयी बनाएं. थावे की सभा में प्रमुख उधव प्रसाद यादव, अजिमुल हक, राजा राम मांझी, राजू यादव, श्रीराम साह, चितरंजन उपाध्याय, जितेंद्र यादव आदि मौजूद थे. वहीं, मांझा की सभा में नेमतुल्लाह, जदयू अध्यक्ष सुनील सिंह बारी, संजीत चौबे, सुरेश यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
सत्ता से हटते ही कंश बन गये मामा : मीसा भारती
सत्ता से हटते ही कंश बन गये मामा : मीसा भारती कहा, दो तिहाई बहुमत से बनेगी महागंठबंधन की सरकारभाजपा में दम नहीं कि आरक्षण खत्म कर देफोटो-21,22संवाददाता, मांझा/ थावे सत्ता से वंचित होते ही हमारे मामा कंश बन गये. अपने ही बहन-बहनोई तथा उनके बेटे-बेटियों के पीछे पड़े हुए हैं. कंश रूपी मामा के […]
