बकोही मिश्र समेत 13 लोगों पर लगा सीसीए 26 अक्तूबर से नौ नवंबर तक किये गये थानाबदरडीएम के आदेश पर इन पर की गयी कार्रवाईसंवाददाता, गोपालगंज विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी करने की आशंका को देखते हुए 13 अपराधियों पर सीसीए के तहत कार्रवाई करते हुए डीएम राहुल कुमार ने 16 अक्तूबर से नौ नवंबर तक थानाबदर करते हुए उन्हें निर्धारित थाने में अपनी हाजिरी देने का निर्देश दिया है. डीएम ने अपराध नियंत्रण एक्ट के तहत सुनवाई के पश्चात यह निर्देश दिया है. कटेया थाना क्षेत्र के सुलतानपुर गांव के जयप्रकाश मिश्र उर्फ बकोही मिश्र को बैकुंठपुर थाने में प्रतिदिन सुबह 7 बजे, 10 बजे, 1 बजे, शाम चार बजे तथा छह बजे थानाध्यक्ष के समीप हाजिरी देनी है. उसी तरह बैैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बहरापुर के रामायण राय को कटेया थाने में, बरौली के आलापुर के शंभु चौधरी के मीरगंज थाने में, विशंभरपुर थाना क्षेत्र के खेम मटिहिनया गांव के संजय यादव को कटेया थाने में, इसी गांव में बृज राज यादव के पुत्र मुन्ना यादव को विजयीपुर थाने में, हरेंद्र यादव को हथुआ थाने में, कुचायकोट के बलुआ टोला बखरी के केदार अहिर को भोरे थाने में, इसी थाने के श्यामुपर गांव के इंदल यादव को भोरे थाने में, नगर थाना क्षेत्र के तिरबिरवा गांव अजीत यादव को हथुआ थाने में, तिरविरवा के हरेंद्र यादव को मीरगंज थाने में, थावे के अमेठीखुर्द के नूर आलम मियां को बैकुंठपुर थाने में, बरौली थाना क्षेत्र के रूपन छाप के बीरेंद्र सिंह को भोरे थाने में, हथुआ थाना क्षेत्र के अटवा दुर्ग गांव के कुख्यात ब्यास चौधरी को सिधवलिया थाने में सुबह 7 बजे, 10 बजे, 1 बजे, 4 बजे तथा शाम छह बजे हाजिरी देने का निर्देश दिया गया है.
बकोही मश्रि समेत 13 लोगों पर लगा सीसीए
बकोही मिश्र समेत 13 लोगों पर लगा सीसीए 26 अक्तूबर से नौ नवंबर तक किये गये थानाबदरडीएम के आदेश पर इन पर की गयी कार्रवाईसंवाददाता, गोपालगंज विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी करने की आशंका को देखते हुए 13 अपराधियों पर सीसीए के तहत कार्रवाई करते हुए डीएम राहुल कुमार ने 16 अक्तूबर से नौ नवंबर तक […]
