दुर्गापूजा व मुहर्रम पर अलर्ट रहें अधिकारी

दुर्गापूजा व मुहर्रम पर अलर्ट रहें अधिकारी डीएम ने अधिकारियों के साथ की सुरक्षा को लेकर की बैठकफोटो-19गोपालगंज. दुर्गापूजा एवं मुहर्रम के बीच विधानसभा चुनाव के तैयारियों की समीक्षा डीएम राहुल कुमार ने अधिकारियों के साथ गुरुवार की देर शाम बैठक की. शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए हर स्तर पर तैयारी की जाये. समीक्षा […]

दुर्गापूजा व मुहर्रम पर अलर्ट रहें अधिकारी डीएम ने अधिकारियों के साथ की सुरक्षा को लेकर की बैठकफोटो-19गोपालगंज. दुर्गापूजा एवं मुहर्रम के बीच विधानसभा चुनाव के तैयारियों की समीक्षा डीएम राहुल कुमार ने अधिकारियों के साथ गुरुवार की देर शाम बैठक की. शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए हर स्तर पर तैयारी की जाये. समीक्षा के दौरान डीएम ने पदाधिकारियों को हर बिंदु पर निगरानी बरतने का निर्देश दिया. मतदाताओं की सुरक्षा के लिए मतदान केंद्रों पर पुखता इंतजाम को लेकर निर्देशित किया गया. चुनाव की तैयारी की समीक्षा करते हुए पर्व एवं त्योहार को देखते हुए अधिकारियों के साथ ही पुलिस पदाधिकारियों को भी अभी से पूरी तरह से निगरानी रखने तथा संदिग्ध गतिविधि वाले लोगों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. बैठक के दौरान सभी उड़नदस्ते को स्टैटिक निगरानी दल द्वारा किये जा रहे कार्यों का पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया गया. बनाये गये सभी चेक पोस्ट पर अभी से कड़ी चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया. बैठक में एसपी निताशा गुड़िया, अपर समाहर्ता जगदीश प्रसाद सिंह, हेमंत नाथ देव, एसडीओ मृत्युंजय कुमार, हथुआ के एसडीओ प्रमोद राम, एसडीपीओ मनोज कुमार आदि पदाधिकारी के अलावा सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >