थावे की महिला की सिधवलिया में हत्या

थावे की महिला की सिधवलिया में हत्या गोपालगंज. दहेज के लिए एक महिला की हत्या कर दी गयी. कोर्ट के निर्देश पर थावे थाने में ससुरालवालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थावे थाने के भूसाव गांव की पुतुल कुमारी की शादी सिधवलिया थाने के सुपौली गांव में शंभु महतो के साथ दो साल […]

थावे की महिला की सिधवलिया में हत्या गोपालगंज. दहेज के लिए एक महिला की हत्या कर दी गयी. कोर्ट के निर्देश पर थावे थाने में ससुरालवालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थावे थाने के भूसाव गांव की पुतुल कुमारी की शादी सिधवलिया थाने के सुपौली गांव में शंभु महतो के साथ दो साल पहले हुई थी. शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को तरह – तरह से प्रताड़ित किया जाने लगा. बाद में जहर देकर उसकी हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद शव को जला दिया गया. पुलिस ने इस मामले की शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया. बाद में कोर्ट के निर्देश पर थावे थाने में पति सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी. पुलिस मामले को लेकर छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >