हुजूर, मुखियापति जमीन पर कर रहे कब्जा

हुजूर, मुखियापति जमीन पर कर रहे कब्जा विरोध करने पर करते हैं मारपीट डीएम का जनता दरबारसंवाददाता, गोपालगंजडीएम के जनता दरबार में गुरुवार को पहुंची महिला फरियादी ने रोते हुए कहा कि हुजूर, मुखियापति जबरन मेरी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं. महिला कुचायकोट प्रखंड के रामपुर दाउद गांव की विधवा महिला श्रीमती देवी है. […]

हुजूर, मुखियापति जमीन पर कर रहे कब्जा विरोध करने पर करते हैं मारपीट डीएम का जनता दरबारसंवाददाता, गोपालगंजडीएम के जनता दरबार में गुरुवार को पहुंची महिला फरियादी ने रोते हुए कहा कि हुजूर, मुखियापति जबरन मेरी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं. महिला कुचायकोट प्रखंड के रामपुर दाउद गांव की विधवा महिला श्रीमती देवी है. उसने कहा कि मुखियापति मुकेश बैठा मेरे साथ मारपीट कर जमीन पर बाउंड्री करा रहे हैं. विरोध करने पर मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं. मेरी हत्या की साजिश भी की जा रही है. उन्होंने कहा कि इनके भाई रामू बैठा एवं तारकेश्वर बैठा की प्रताड़ना से सुरेश बैठा की मृत्यु हो गयी. पीड़ित विधवा की फरियाद सुनने के बाद अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. वहीं, जादोपुर थाने के निरंजना गांव के जितेंद्र कुमार कुशवाहा ने अपने पिता की हत्या के मामले में जांच कर दोषियों को सजा दिलाये जाने की गुहार लगायी. इस प्रकार जनता दरबार में आये फरियादियों की फरियाद सुनने के बाद अधिकारियों ने जांच-पड़ताल करने आश्वासन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >