गंडक नदी से एनडीआरफ ने निकाला छात्र का शव

गंडक नदी से एनडीआरफ ने निकाला छात्र का शव गोपालगंज. गंडक नदी से एनडीआरएफ की टीम ने चौथे दिन काफी मशक्कत के बाद लापता छात्र के शव को बरामद करने में सफलता हासिल की. जिउतिया के दिन गांव की महिलाओं के साथ पिछले सोमवार को जयकिशुन भगत का 11 वर्षीय पुत्र अनूप भगत भी गंडक […]

गंडक नदी से एनडीआरफ ने निकाला छात्र का शव गोपालगंज. गंडक नदी से एनडीआरएफ की टीम ने चौथे दिन काफी मशक्कत के बाद लापता छात्र के शव को बरामद करने में सफलता हासिल की. जिउतिया के दिन गांव की महिलाओं के साथ पिछले सोमवार को जयकिशुन भगत का 11 वर्षीय पुत्र अनूप भगत भी गंडक नदी में नहाने गया था. इस दौरान नदी की तेज धारा में वह बह गया था. इलाके के गोताखोर और नाविक उसकी तलाश में जुट गये. मंगलवार तक जब कोई पता नहीं चला, तो परिजनों की अपील पर डीएम राहुल कुमार ने पहल कर एनडीआरएफ की टीम मंगायी. एनडीआरएफ की टीम बुधवार को पूरे दिन शव की तलाश में जुटी रही. गुरुवार की दोपहर नदी से श्व बरामद हुआ. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >