बरौली के बूथों पर वद्यिुतीकरण जोरों पर

बरौली के बूथों पर विद्युतीकरण जोरों पर बरौली. बरौली प्रखंड के बूथों पर बिजली पहुंचाने की प्रक्रिया तेज हो गयी है. इसके साथ ही मतदान केंद्रों पर अन्य संसाधन उपलब्ध कराने के काम ने रफ्तार पकड़ ली है. प्रखंड में अधिकतर मतदान केंद्र विद्यालयों में बनाये गये हैं. चुनाव आयोग के निर्देश के बाद इन […]

बरौली के बूथों पर विद्युतीकरण जोरों पर बरौली. बरौली प्रखंड के बूथों पर बिजली पहुंचाने की प्रक्रिया तेज हो गयी है. इसके साथ ही मतदान केंद्रों पर अन्य संसाधन उपलब्ध कराने के काम ने रफ्तार पकड़ ली है. प्रखंड में अधिकतर मतदान केंद्र विद्यालयों में बनाये गये हैं. चुनाव आयोग के निर्देश के बाद इन विद्यालयों में बिजली पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की गयी. अब तक अधिकतर विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने बिजली का कनेक्शन ले लिया है. जहां बिजली नहीं पहुंची है, वहां जेनेरेटर उपलब्ध कराने की तैयारी की गयी है. मतदान केंद्रों पर रैंप के निर्माण के साथ ही पेयजल व शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है. प्रत्येक दिन पदाधिकारी भी मतदान केंद्रों का जायजा लेने आ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >