थाने की चहारदीवारी नर्मिाण रुका

थाने की चहारदीवारी निर्माण रुका .. कैसर-ए-हिंद के नाम से है डाकघर की है जमीन प्रभात फॉलोअपसंवाददाता ,भोरे पैमाइश के बाद भोरे थाने की चहारदीवारी निर्माण रोक दिया गया. इस मामले की जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को दे दी गयी है. डाकघर ने भी अपने विभाग के अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत करा दिया […]

थाने की चहारदीवारी निर्माण रुका .. कैसर-ए-हिंद के नाम से है डाकघर की है जमीन प्रभात फॉलोअपसंवाददाता ,भोरे पैमाइश के बाद भोरे थाने की चहारदीवारी निर्माण रोक दिया गया. इस मामले की जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को दे दी गयी है. डाकघर ने भी अपने विभाग के अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत करा दिया है. जिस जमीन पर थाने का भवन बना है, वह खतियान में कैसर-ए-हिंद के नाम से है. भोरे अंचल कार्यालय द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि खाता नं. 355, खेसरा नं 2637, 2638, 2639, 2640, 2641 में कुल रकबा 138 डिसमिल जमीन केसर-ए-हिंद के नाम पर है. इसमें 81 डिसमिल जमीन पर भोरे थाना है और 2 डिसमिल जमीन पर डाकघर बना हुआ है. बता दें कि भारत सरकार की जमीन पर भारत सरकार का ही कार्यालय खुल सकता है. लेकिन, भोरे में सिर्फ केंद्र सरकार का डाकघर ही है. ऐसे में कैसर-ए-हिंद की जमीन पर थाने का निर्माण कैसे हुआ, यह अपने आप में एक सवाल है. इधर, डाकघर के आपत्ति जताने के बाद पैमाइश शुरू की गयी, लेकिन इसके बाद भी पूरे मामले का कोई हल नहीं निकल सका है. फिलहाल यह मामला विभाग के आला अधिकारियों के पास है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >