झमाझम बारिश से राहत, बिजली गुल

गोपालगंज : मॉनसूनी बारिश की बाबत पिछले कई दिनों से हो रही भविष्यवाणियों के कारण बढ़ रही बेचैनी पर शनिवार की शाम विराम लग गया. शाम करीब 5.30 बजे शुरू हुई बारिश के साथ मॉनसून ने दस्तक दे दी. इसके साथ राहत की हवा चल पड़ी. देर शाम के बाद तक जारी बारिश के चलते […]

गोपालगंज : मॉनसूनी बारिश की बाबत पिछले कई दिनों से हो रही भविष्यवाणियों के कारण बढ़ रही बेचैनी पर शनिवार की शाम विराम लग गया. शाम करीब 5.30 बजे शुरू हुई बारिश के साथ मॉनसून ने दस्तक दे दी.
इसके साथ राहत की हवा चल पड़ी. देर शाम के बाद तक जारी बारिश के चलते शहर में किचपिच की स्थिति बन गायी, मगर ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी की लहर दिखी.
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि जुलाई तक बारिश का क्रम चलेगा. वहीं, बारिश शुरू होते ही कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति बंद हो गयी. इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >