गोपालगंज : शहर के ब्लॉक चौराहे पर दो गुटों में झड़प हो गयी, जिसमें एक छात्र को चाकू मार दिया. घायल छात्र को उसके साथी लेकर भाग निकले. मौके पर अफरातफरी मच गयी. घटना की सूचना पर तत्काल नगर थाने की पुलिस पहुंची, तब तक हमलावर भाग चुके थे. हमलावर पहले से ही हॉकी स्टीक और चाकू लेकर उसके इंतजार में थे.
छात्र जैसे ही पढ़ाई कर घर जाने के लिए निकला कि उस पर हमला कर दिया गया. हालांकि बाद में उसके साथियों ने हमलावरों की तलाश की, लेकिन हमलावर पुलिस के आते ही भाग चुके थे. मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई थी. पुलिस घायल छात्र के बारे में पता करने में जुटी थी.
