पुस्तकालय अध्यक्षों के प्रमाणपत्रों को निगरानी ने किया तलब

गोपालगंज : अब पुस्तकालय अध्यक्षों के प्रमाणपत्रों की जांच को लेकर निगरानी विभाग सख्त हो गया है. निगरानी विभाग के द्वारा जिले के सभी विद्यालयों में पुस्तकालय अध्यक्ष के पद पर कार्यरत कर्मियों से उनका प्रमाणपत्र तलब किया गया है. निगरानी कोषांग के नोडल पदाधिकारी ने कहा की गुरुवार 23 जुलाई की दोपहर 12 बजे […]

गोपालगंज : अब पुस्तकालय अध्यक्षों के प्रमाणपत्रों की जांच को लेकर निगरानी विभाग सख्त हो गया है. निगरानी विभाग के द्वारा जिले के सभी विद्यालयों में पुस्तकालय अध्यक्ष के पद पर कार्यरत कर्मियों से उनका प्रमाणपत्र तलब किया गया है.
निगरानी कोषांग के नोडल पदाधिकारी ने कहा की गुरुवार 23 जुलाई की दोपहर 12 बजे तक सभी पुस्तकालय अध्यक्ष अपने मैट्रिक की पंजीयन रसीद या पंजीयन संख्या जांच के लिए जिला परिषद स्थित जांच कैंप में मुहैया कराएं. उन्होंने कहा कि जिस किसी पुस्तकालय अध्यक्ष के द्वारा पंजीयन रसीद या पंजीयन संख्या से निगरानी कोषांग को अवगत नहीं कराया जायेगा, उन पर निगरानी कोषांग कानूनी कार्रवाई करेगा.
कहते हैं पदाधिकारी
हाइकोर्ट के निर्देश पर सभी पुस्तकालय अध्यक्षों से मैट्रिक की पंजीयन रसीद की मांग की गयी है. 23 जुलाई की दोपहर 12 बजे तक नहीं देने पर कानूनी कार्रवाई होगी.
आरके सिंह, नोडल अधिकारी निगरानी जांच कोषांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >