सांख्यिकी स्वयंसेवकों ने किया प्रदर्शन

बैकुंठपुर. अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सांख्यिकी स्वयंसेवकों ने प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया तथा मानदेय निर्धारण एवं सेवा नियमित करने की मांग की. बुधवार को छात्र नेता सचिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में सैकड़ों सांख्यिकी स्वयंसेवकों ने बाजार में प्रदर्शन को संबोधित करते हुए स्वयंसेवकों के संरक्षक सचिन ने कहा कि 72 हजार […]

बैकुंठपुर. अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सांख्यिकी स्वयंसेवकों ने प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया तथा मानदेय निर्धारण एवं सेवा नियमित करने की मांग की. बुधवार को छात्र नेता सचिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में सैकड़ों सांख्यिकी स्वयंसेवकों ने बाजार में प्रदर्शन को संबोधित करते हुए स्वयंसेवकों के संरक्षक सचिन ने कहा कि 72 हजार स्वयंसेवकों ने बहाल किया, जिनमें 40 हजार को दो वर्ष से कोई काम नहीं दिया गया. बहाली से पूर्व सरकार ने प्रतिवर्ष 65 हजार रुपये देने का वायदा किया था. आज सरकार की नीतियों के कारण ये युवक न सिर्फ बेरोजगार हो गये हैं, बल्कि भुखमरी के कगार पर हैं. यदि सरकार इनका मानदेय निर्धारण कर इनकी सेवा नियमित नहीं करती तो इनका प्रदर्शन और आंदोलन जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >