बैठक में छाया रहा कूपन वितरण में धांधली का मामला

उचकागांव. स्थानीय प्रखंड में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हंगामेदार रही. बुधवार के दिन स्वरोजगारी भवन के सभागार में प्रखंड प्रमुख सुनिता सिंह की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई. बैठक में बलेशरा पंचायत के बीडीसी सदस्य अनिल कुमार सिंह ने जब कूपन वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए मामले को उठाया तो पूरा सदन […]

उचकागांव. स्थानीय प्रखंड में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हंगामेदार रही. बुधवार के दिन स्वरोजगारी भवन के सभागार में प्रखंड प्रमुख सुनिता सिंह की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई. बैठक में बलेशरा पंचायत के बीडीसी सदस्य अनिल कुमार सिंह ने जब कूपन वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए मामले को उठाया तो पूरा सदन गरमा गया. कई बीडीसी सदस्य सदन में अनिल कुमार के सवाल का समर्थन करने लगे. सदन में सरगरमी बढ़ता देख बीडीओ मार्कंडेय राय ने जांच का आश्वासन दिया. वहीं, महैचा पंचायत के बीडीसी सत्येंद्र सिंह ने पंचायत सचिव द्वारा मनमाने ढंग से कू पन वितरण का आरोप लगाया. उनका आरोप था कि लाभुकों की सूची में नाम अंकित है. फिर भी पंचायत सचिव द्वारा कूपन देने में आना-कानी की जा रही है. बीडीओ ने सूची में अंकित नाम वाले लाभुकों को कूपन वितरित करने का निर्देश पंचायत सचिव को दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >