किसान हत्याकांड के आरोपित फरार

:: प्रभात फॉलोअप :: बेटे ने दर्ज करायी पांच लोगों के खिलाफ एफआइआर गोपालगंज. शहर के अरार मुहल्ले में किसान की हत्या की साजिश पहले से रची गयी थी. पुलिस ने हत्याकांड में मृतक किसान के पुत्र नीतीश कुमार की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. वारदात के बाद दूसरे […]

:: प्रभात फॉलोअप :: बेटे ने दर्ज करायी पांच लोगों के खिलाफ एफआइआर गोपालगंज. शहर के अरार मुहल्ले में किसान की हत्या की साजिश पहले से रची गयी थी. पुलिस ने हत्याकांड में मृतक किसान के पुत्र नीतीश कुमार की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. वारदात के बाद दूसरे दिन भी सभी आरोपित फरार थे. पुलिस ने इनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी तेज कर दी है. परिजनों के मुताबिक, खेत में सिंचाई के दौरान एक दिन पहले मारपीट हुई थी. मारपीट के दौरान हमलावरों ने बलिस्टर बारी को हत्या की धमकी दी थी. देर शाम होने के कारण परिजन पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दे सके. अगले दिन हमलावरों ने दरवाजे पर पहुंच कर चाकू से हत्या कर दी. उधर, नगर इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए मांझा समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की. लेकिन, पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी. परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को घटना की जानकारी देकर आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. क्या कहतें एएसपीपुलिस आरोपितों की ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जायेगी. हत्या में संलिप्त किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जायेगा.अनिल कुमार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >