इस बार 1048 छात्र-छात्राओं का होगा इंटर में नामांकन नामांकन को दूर-दराज से पहुंच रहे अल्पसंख्यक छात्र फोटो न. 8 गोपालगंज. शहर के एमएम उर्दू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में इंटरमीडिएट की पहली कट ऑफ सूची जारी कर दी गयी. सूची के आधार पर फॉर्म भरनेवाले छात्रों का नामांकन शुरू हो गया है. पिछली बार की अपेक्षा इस बार छात्रों की संख्या बढ़ी है. शिक्षा विभाग ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की सीटें भी बढ़ा दी हंै. एमएम उर्दू विद्यालय में अब 1048 छात्र -छात्राओं का नामांकन लिया जायेगा. नामांकन 15 अगस्त तक चलेगा. विद्यालय प्रशासन ने नामांकन के लिए अपने विद्यालय के छात्रों को प्रथम वरीयता दी है. बाहर के विद्यालय के छात्रों का नामांकन सीटें खाली रहने पर करने का फैसला लिया है. मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन चल रहा है. विद्यालय के प्राचार्य नेयाज अहमद ने बताया कि आर्ट्स विषय में 524 व साइंस विषय 524 छात्र – छात्राओं का नामांकन लिया जायेगा.
एमएम उर्दू में कट ऑफ लिस्ट जारी, नामांकन शुरू
इस बार 1048 छात्र-छात्राओं का होगा इंटर में नामांकन नामांकन को दूर-दराज से पहुंच रहे अल्पसंख्यक छात्र फोटो न. 8 गोपालगंज. शहर के एमएम उर्दू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में इंटरमीडिएट की पहली कट ऑफ सूची जारी कर दी गयी. सूची के आधार पर फॉर्म भरनेवाले छात्रों का नामांकन शुरू हो गया है. पिछली बार की […]
