चयनित खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेंगेबैकुठपुर. प्रखंड की सिरसा पंचायत स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रेवतीथ में खेलकूद प्रेमियों संग जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की बैठक की गयी, जिसमें एथलेटिक्स फेडेरशन ऑफ इंडिया व बिहार ओलिंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रेवतीथ के खेल मैदान में जिलास्तरीय एथलेटिक्स पीट कराने का निर्णय लिया गया. प्रतियोगिता बालक एवं बालिकाओं बीच जूनियर ग्रुप से लेकर सीनियर ग्रुप तक का दौड़, जंप व थ्रो सहित सभी इवेंट्स के लिए होगी. इसमें अंडर 14 अंडर 16 अंडर 18 व अंडर 20 के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे. बताते चलें कि जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष स्थानीय विधायक मंजीत कुमार सिंह है. एसोसिएशन के संयोजक ज्योति भूषण सिंह व सदस्यों द्वारा तय किया गया कि प्रतियोगिता इसकी माह में 28 व 30 तक आयोजित की जायेगी. प्रत्येक गु्रप के विजयी प्रतिभागी राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय स्तर कें एथलेटिक्स मीट में भेजा जायेगा. खेल आयोजन की तैयारी पर कई आवश्यक चर्चाएं हुई. मौके पर दिनेश प्रसाद, ब्रजकिशोर सिंह, मुरलीधर प्रसाद राय, राम बाबू सिंह, बाबर अली, सुभाष सिंह, सहित कई लोग मौजूद थे.
28 से होगी जिला एथलेटिक्स मीट
चयनित खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेंगेबैकुठपुर. प्रखंड की सिरसा पंचायत स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रेवतीथ में खेलकूद प्रेमियों संग जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की बैठक की गयी, जिसमें एथलेटिक्स फेडेरशन ऑफ इंडिया व बिहार ओलिंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रेवतीथ के खेल मैदान में जिलास्तरीय एथलेटिक्स पीट कराने का निर्णय […]
