घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा

संवाददाताउचकागांव. स्थानीय थाना क्षेत्र के श्यामपुर से उचकागांव होते हुए गुजरने वाली कुचायकोट मैरवा सड़क के घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने जम कर हंगामा करते हुए काम को रोक दिया. ग्रामीण जब सड़क निर्माण कार्य देखने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि सड़क पर बने गड्ढों में पत्थर की जगह ईंट डाल कर पिचिंग की […]

संवाददाताउचकागांव. स्थानीय थाना क्षेत्र के श्यामपुर से उचकागांव होते हुए गुजरने वाली कुचायकोट मैरवा सड़क के घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने जम कर हंगामा करते हुए काम को रोक दिया. ग्रामीण जब सड़क निर्माण कार्य देखने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि सड़क पर बने गड्ढों में पत्थर की जगह ईंट डाल कर पिचिंग की जा रही है. यह देखते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा, और ग्रामीण घटिया निर्माण का विरोध करते हुए काम को रोक दिया, साथ ही ग्रामीण सत्येंद्र सिंह, बिट्टू सिंह, दिवाकर तिवारी, बबलू सिंह, हरेंद्र सिंह आदि लोगों ने पथ निर्माण विभाग के एसडीओ तथा कनीय अभियंता से इसकी शिकायत की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >