27 को धरना -प्रदर्शन करेंगे नियोजित शिक्षक

पंचदेवरी. वेतनमान को लेकर 27 मार्च को नियोजित शिक्षक धरना -प्रदर्शन करेंगे. प्रखंड के सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य बाधित रहेगा. बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के आदेश के आलोक में सोमवार को प्रखंड के कुईसा भठवां स्थित बीआरसी भवन में आयोजित शिक्षकों की बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक […]

पंचदेवरी. वेतनमान को लेकर 27 मार्च को नियोजित शिक्षक धरना -प्रदर्शन करेंगे. प्रखंड के सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य बाधित रहेगा. बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के आदेश के आलोक में सोमवार को प्रखंड के कुईसा भठवां स्थित बीआरसी भवन में आयोजित शिक्षकों की बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता कर रहे परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष अजय मिश्र ने कहा कि सरकार शिक्षकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. वेतनमान देने की घोषणा बार-बार की जा रही है, लेकिन फिर टालमटोल कर दिया जा रहा है. इस मौके पर जनक प्रसाद सिंह, रजक अंसारी, मैनेजर राम, कन्हैया साह, परमहंस राय, शशिकला देवी सहित काफी संख्या में शिक्षक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >