प्रतिदिन 30 हजार रुपये टिकट की होने लगी बिक्रीटिकट बिक्री की हुई प्रतिदिन तीस हजार रुपयेसंवाददाता. गोपालगंजथावे रेलवे स्टेशन में रेलवे टिकट काउंटर पर टिकट बिक्री में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है. इसके संबंध में सीएम एनपी सिंह ने बताया कि थावे स्टेशन पर हुई टिकट चेकिंग के बाद इसमें बढ़ोतरी हुई है. गौरतलब है कि इस स्टेशन पर 18 मार्च को किला बंदी टिकट चेकिंग अभियान के तहत चेकिंग की गयी थी, जिसमें कई लोग पकड़े गये थे. पकड़े गये 94 बेटिकट यात्रियों को थावे में ही रेलवे मजिस्ट्रेट द्वारा लगाये गये कैंप में जुर्माना देने के बाद छोड़ दिया गया था तथा 10 यात्री जेल भेजे गये थे. दूसरी तरफ, एसीएम गोरखपुर गोपाल सिंह तथा एसीएम टीसी वाराणसी एके उपाध्यक्ष के नेतृत्व में चले टिकट चेकिंग अभियान के तहत 577 व्यक्ति बिना टिकट पकड़े गये थे. उनलोगों से दो लाख पांच हजार पांच सौ रुपये जुर्माना राशि वसूली की गयी थी. टिकट चेकिंग अभियान के दौरान दर्जनों टीटीइ तथा आरपीएफ के पदाधिकारी व जवान लगाये गये थे. एसीएम श्री सिंह ने कहा कि टिकट चेकिंग के पहले इस स्टेशन पर टिकटों की बिक्री लगभग दस-बारह हजार प्रतिदिन थी, जो अब बढ़ कर प्रतिदिन करीब तीस हजार से ऊपर हो गयी है.
चेकिंग के बाद थावे में बढ़ी टिकटों की बिक्री
प्रतिदिन 30 हजार रुपये टिकट की होने लगी बिक्रीटिकट बिक्री की हुई प्रतिदिन तीस हजार रुपयेसंवाददाता. गोपालगंजथावे रेलवे स्टेशन में रेलवे टिकट काउंटर पर टिकट बिक्री में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है. इसके संबंध में सीएम एनपी सिंह ने बताया कि थावे स्टेशन पर हुई टिकट चेकिंग के बाद इसमें बढ़ोतरी हुई है. गौरतलब […]
