पारंपरिक गीतों से गूंजा सिधवलिया

सिधवलिया. प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में बिहार दिवस के अवसर पर भोजपुरी के स्थानीय कलाकार मनोज पटेल एवं दिलीप गिरि के बीच चैत महीने के पारंपरिक गीतों का मुकाबला कराया गया. मुकाबले की शुरुआत बीडीओ दिनेश कुमार सिंह, सीओ अरविंद प्रताप शाही, थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव, नरेंद्र तिवारी द्वारा गायकों को अंग -वस्त्र के साथ […]

सिधवलिया. प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में बिहार दिवस के अवसर पर भोजपुरी के स्थानीय कलाकार मनोज पटेल एवं दिलीप गिरि के बीच चैत महीने के पारंपरिक गीतों का मुकाबला कराया गया. मुकाबले की शुरुआत बीडीओ दिनेश कुमार सिंह, सीओ अरविंद प्रताप शाही, थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव, नरेंद्र तिवारी द्वारा गायकों को अंग -वस्त्र के साथ सम्मानित किया गया. गायकों द्वारा गाये गये चैत गीतों पर दर्शक पूरी रात झूमते रहे. मौके पर मुखिया विनोद सिंह, त्रिलोकी प्रसाद, इंद्र कुमार, संजय सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >