भोरे में हिंसक संघर्ष में 13 घायल

भोरे . स्थानीय थाना क्षेत्र के बैरौना गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष में दोनों पक्षों के छह बच्चों समेत 13 लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज भोरे रेफरल अस्पताल में कराया जा रहा है. बैरौना गांव के योगेंद्र भगत एवं द्वारिका भगत के बीच लंबे समय […]

भोरे . स्थानीय थाना क्षेत्र के बैरौना गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष में दोनों पक्षों के छह बच्चों समेत 13 लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज भोरे रेफरल अस्पताल में कराया जा रहा है. बैरौना गांव के योगेंद्र भगत एवं द्वारिका भगत के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चला आ रहा है. इसको लेकर शनिवार की देर शाम दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी, जिसमें 13 लोग घायल हो गये. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >