प्रीमियर लीग में सीवान 24 रनों से पराजित

उचकागांव . स्थानीय थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में वृंदावन प्रीमियर क्रिकेट लीग मैच का शुभारंभ रविवार को हुआ. मैच का उद्घाटन गोपालगंज के विधान पार्षद सुनील सिंह ने किया. उद्घाटन के बाद दरगाह गोपालगंज एवं केजीएन सीवान के बीच क्रिकेट मैच खेला गया. दरगाह गोपालगंज की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते […]

उचकागांव . स्थानीय थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में वृंदावन प्रीमियर क्रिकेट लीग मैच का शुभारंभ रविवार को हुआ. मैच का उद्घाटन गोपालगंज के विधान पार्षद सुनील सिंह ने किया. उद्घाटन के बाद दरगाह गोपालगंज एवं केजीएन सीवान के बीच क्रिकेट मैच खेला गया. दरगाह गोपालगंज की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 127 रनों का लक्ष्य सीवान की टीम को दिया. जवाबी पारी खेलते हुए सीवान की टीम निर्धारित 20 ओवर में मात्र 103 रन बना कर ऑल आउट हो गयी. मौके पर संयोजक सफीउर रहमान, मो फारुक, जेपी सिंह, अखलाक अहमद आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >