पांच अप्रैल तक संगठन बनाने पर जोर

10 अप्रैल को विधानसभा के समक्ष होगा प्रदर्शनआंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की बैठक फोटो-1संवाददाता. गोपालगंजबिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की बैठक नजमा खातून की अध्यक्षता में नगर के बुनियादी विद्यालय परिसर में आयोजित की गयी. आय-व्यय का ब्योरा जिला महासचिव पंकज कुमार द्वारा पेश किया गया. उन्होंने कहा कि जहां संगठन नहीं है, वहीं हर हालत […]

10 अप्रैल को विधानसभा के समक्ष होगा प्रदर्शनआंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की बैठक फोटो-1संवाददाता. गोपालगंजबिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की बैठक नजमा खातून की अध्यक्षता में नगर के बुनियादी विद्यालय परिसर में आयोजित की गयी. आय-व्यय का ब्योरा जिला महासचिव पंकज कुमार द्वारा पेश किया गया. उन्होंने कहा कि जहां संगठन नहीं है, वहीं हर हालत में पांच अप्रैल तक संगठन बना लिया जाये. 10 अप्रैल को विधानसभा के समक्ष विशाल प्रदर्शन करने को लेकर सभी सेविकाओं व सहायिकाओं को पटना गांधी मैदान में पहुंच कर रैली को सफल बनाने का विशेष रूप से आह्वान किया गया. प्रचार-प्रसार के लिए सभी परियोजना कार्यालयों एवं मुख्य-मुख्य स्थानों पर पोस्टर लगाने पर बल दिया गया. कुचायकोट की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पर बैठक के दौरान कतिपय आरोपों को लेकर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. पटना के प्रदर्शन में भाग लेने के लिए अपने स्तर पर ही खर्च वहन करने की बातें सेविकाओं व सहायिकाओं से कही गयीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >