बेतिया के श्रद्धालु की गोपालगंज में हत्या

बेतिया/थावे (गोपालगंज) : लक्षवार धाम में आसाध्य रोग से मुक्ति पाने के लिए बेतिया से आये श्रद्धालु की हत्या कर दी गयी. शनिवार को मंदिर के सामने रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव मिला. वारदात की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी. थावे थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को […]

बेतिया/थावे (गोपालगंज) : लक्षवार धाम में आसाध्य रोग से मुक्ति पाने के लिए बेतिया से आये श्रद्धालु की हत्या कर दी गयी. शनिवार को मंदिर के सामने रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव मिला. वारदात की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी. थावे थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को बरामद कर छानबीन शुरू कर दी है. मृतक श्रद्धालु बेतिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के भितहा मठिया गांव के विक्रम पटेल का पुत्र राजू पटेल बताया गया है.
हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राजू पटेल दो दिन पहले लक्षवार धाम में अपने परिजनों के साथ आया था. अचानक रात में मंदिर के पास से गायब हो गया. परिजन पूरी रात राजू की खोजबीन किये. दूसरे दिन लक्षवार मंदिर के पास रेलवे ट्रैक के किनारे उसका शव मिला. ग्रामीणों की सूचना पर थावे थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक के चेहरे पर गहरा जख्म के निशाने मिले है. मृतक के पॉकेट में मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने पहचान किया है.
परिजनों का बयान समाचार लिखें जाने तक दर्ज नहीं हो सका था. पुलिस ने युवक को मानसिक रुप से ग्रसित बताया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष हृदयानंद सिंह ने कहा कि युवक की मौत प्रथम दृष्टया रेलवे ट्रैक पर गिरने के कारण हो सकती है. परिजन से पूछताछ कर मामले की गहराई से जांच पड़ताल की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >