कृषि विभाग के कार्यालय में किसानों का हंगामा

कुचायकोट. कुचायकोट प्रखंड के कृषि विभाग के कार्यालय में शनिवार को किसानों ने जम कर हंगामा किया. हंगामा कर रहे किसानों का आरोप था कि कृषि विभाग की ओर से वर्मी कंपोस्ट मुहैया कराया गया था. घर लेकर जाने के बाद मिट्टी हो गया. किसानों के काम का नहीं आया, जिसके कारण आक्रोशित किसानों ने […]

कुचायकोट. कुचायकोट प्रखंड के कृषि विभाग के कार्यालय में शनिवार को किसानों ने जम कर हंगामा किया. हंगामा कर रहे किसानों का आरोप था कि कृषि विभाग की ओर से वर्मी कंपोस्ट मुहैया कराया गया था. घर लेकर जाने के बाद मिट्टी हो गया. किसानों के काम का नहीं आया, जिसके कारण आक्रोशित किसानों ने हंगामा किया. इस संबंध में प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने कहा कि मामले की सूचना पहले नहीं मिली थी. किसानों की शिकायत को वरीय अधिकारियों के पास भेजा जा रहा है. हंगामा कर रहे किसानों में केदार प्रसाद, सत्येंद्र यादव, विपिन मिश्रा, नरेश राय, सत्येंद्र सिंह, बिरेंद्र दूबे आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >