प्रशासन ने मुहैया करायी ट्राइ साइकिलसाइकिल पा खुश हुआ परीक्षार्थीसपना संजोने में साइकिल बनेगी मददगारफोटो-24संवाददाता. गोपालगंजमैट्रिक का विकलांग परीक्षार्थी को उस समय पंख लग गया. जब उसे परीक्षा केंद्र पर ही जिला प्रशासन के द्वारा ट्राइ साइकिल मुहैया करायी गयी. जिला मुख्यालय के महेंद्र महिला महाविद्यालय में मैट्रिक की परीक्षा दे रहा मांझा प्रखंड के विकलांग परीक्षार्थी सुमित कुमार को ट्राइ साइकिल मुहैया करायी गयी. जिला प्रोग्राम पदाधिकारी कृष्ण कुमार सिन्हा ने बताया कि परीक्षा की जांच करने पहुंचे अपर समाहर्ता ने विकलांग परीक्षार्थी को देखते ही उसे ट्राइ साइकिल होने की जानकारी ली. जब ट्राइ साइकिल नहीं होने की बात परीक्षार्थी के द्वारा बतायी गयी, तो उसे ट्राइ साइकिल देेने का निर्देश दिया गया. विकलांग परीक्षार्थी को जिला कल्याण पदाधिकारी ने परीक्षा केंद्र पर ही ट्राइ साइकिल मुहैया करायी. ट्राइ साइकिल पा कर परीक्षार्थी काफी खुश था. उसका कहना था कि साइकिल से पढ़ाई का कार्य आसान हो गया है. इस मौके पर कुचायकोट सीओ सुनील कुमार साह, सहायक परियोजना पदाधिकारी सहित कई पदाधिकारी मौजूूद थे.
विकलांग परीक्षार्थी को लगा पंख
प्रशासन ने मुहैया करायी ट्राइ साइकिलसाइकिल पा खुश हुआ परीक्षार्थीसपना संजोने में साइकिल बनेगी मददगारफोटो-24संवाददाता. गोपालगंजमैट्रिक का विकलांग परीक्षार्थी को उस समय पंख लग गया. जब उसे परीक्षा केंद्र पर ही जिला प्रशासन के द्वारा ट्राइ साइकिल मुहैया करायी गयी. जिला मुख्यालय के महेंद्र महिला महाविद्यालय में मैट्रिक की परीक्षा दे रहा मांझा प्रखंड के […]
