बर्फीली हवाएं बरपा रही कहर, तीन की मौत

गोपालगंज : पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाएं कहर बन गयी है. गत 24 घंटे में तीन लोगों की मौत हो गयी है. ठंड को देखते हुए डीएम अरशद अजीज ने वर्ग एक से आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों को दो जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है. डीएम […]

गोपालगंज : पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाएं कहर बन गयी है. गत 24 घंटे में तीन लोगों की मौत हो गयी है. ठंड को देखते हुए डीएम अरशद अजीज ने वर्ग एक से आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों को दो जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है. डीएम ने बताया कि स्कूल में शिक्षक अपने समय पर पहुंचेंगे. छात्रों को छुट्टी दी गयी है.

साथ ही अंचलों में अलाव के लिए दो लाख का आवंटन अंचल पदाधिकारियों को दी गयी है. इससे प्रमुख चौक- चौराहों पर अलाव जलाना है. उधर, कश्मीर से आ रहीं हवाएं शुक्रवार की सुबह भी ठंड में घुली रही और सुबह आसमान में बादलों की मौजूदगी के बीच दिन चढ़ने के साथ बादलों को चीर कर सूर्य धरती पर पहुंचने की कोशिश करते रहे.
लेकिन धूप का असर लोगों को नहीं हुआ. हवाओं के कारण लोग कांपते नजर आये. पानी तो बर्फ जैसा हो गया. शरीर पर पानी गिरने के साथ ही खून को जमा दे रहा. पारा लगातार कम होने से जहां आम लोगों के लिए दुश्वारी बढ़ने लगी है.
मौसम विज्ञानी डॉ एसएन पांडेय ने बताया कि नये साल के स्‍वागत में बादलों ने भी अपनी तैयारी कर रखी है. 30 और 31 दिसंबर के आसपास पश्चिम की ओर से बादलों की सक्रियता का असर उत्तर बिहार तक हो सकता है. इसी दौरान बूंदाबांदी से लेकर ओले तक पड़ने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता. ठंड का इतना लंबा अंतराल वर्षों बाद देखी जा रही है. आनेवाले दिनों में ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है.
कटेया में मैट्रिक के छात्र की मौत : कटेया नगर पंचायत इलाके के रहने वाले हरिकेश प्रसाद का बेटा राजेश प्रसाद 10 वीं कक्षा का छात्र है. स्कूल से लौटने के दौरान ठंड लगने से उसकी बिगड़ने लगी. कटेया रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया. जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया. गोरखपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गयी. डॉक्टरों ने हॉर्ट में प्रॉब्लम बताया.
ठंड लगने से बिगड़ी हालत : शहर के आर्य नगर के रहने वाले जितेंद्र कुमार गिरि शुक्रवार की सुबह टहलने के लिए निकले थे. उसी दौरान ठंड लगने से गिर पड़े. बाद में उनको इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पंचदेवरी में ठंड लगने से शिक्षक की मौत
पंचदेवरी. ठंड लगने से एक शिक्षक की मौत हो गयी. मृत शिक्षक प्रखंड क्षेत्र के मोतीपुर गांव निवासी चनु गोंड (55 वर्ष) थे. वे पंचदेवरी में ही एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते थे. घटना के बाद शिक्षक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.
बताया जाता है कि काफी ठंड बढ़ जाने के कारण गुरुवार की शाम वे घर के बगल में ही बगीचे में आग जलाने के लिए लकड़ी लाने चले गये. ठंड लगने के कारण वहीं पर बेहोश होकर गिर पड़े. बगीचे में ही उनकी मौत हो गयी. किसी को इस बात की जानकारी नहीं हुई. शाम को परिजनों ने खोजबीन शुरू की, तो बगीचे में झाड़ी में शव मिला. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गयी.
माधोपुर में ठंड लगने से युवक की हुई मौत
बरौली. माधोपुर ओपी थाना क्षेत्र के उसी गांव 35 वर्षीय युवक को पूजा करने के दौरान ठंड लग गयी. इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. मौत के बाद इलाके में कोहराम मचा है. मौत के बाद ग्रामीण परिजनों को ढांढस बधाने में जुटे रहे.
बता दे कि स्व रामचंद्र साह के पुत्र राजकुमार साह को गुरुवार को स्नान करने के बाद पूजा करने के दौरान ठंड की चपेट में आ गये. इससे उसका ब्रेन हेमरेज हो गया़ परिजन तत्काल माधोपुर में प्राथमिक उपचार के बाद सीवान लेकर चले गये़ इलाज के दौरान ही युवक की शुक्रवार को मौत हो गयी. राजकुमार की मौत के बाद परिवार में पत्नी और पांच वर्ष और चार वर्ष के बच्चों का हालत खराब है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >