बर्फीली हवा के पहुंचते ही बढ़ी कंपकपी, छाया कोहरा

गोपालगंज : पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश के बीच गोपालगंज समेत पूरे उत्तर बिहार तक ठंड और गलन का स्‍तर बढ़ रहा है. बर्फीली हवाओं के कारण सुबह घना कोहरा भी छाया रहा. कड़ाके की ठंड लोगों को कंपकपा रही है. करीब आठ बजे के बाद कोहरा साफ होने पर धूप खिली, […]

गोपालगंज : पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश के बीच गोपालगंज समेत पूरे उत्तर बिहार तक ठंड और गलन का स्‍तर बढ़ रहा है. बर्फीली हवाओं के कारण सुबह घना कोहरा भी छाया रहा. कड़ाके की ठंड लोगों को कंपकपा रही है. करीब आठ बजे के बाद कोहरा साफ होने पर धूप खिली, लेकिन गलन बनी रही.

दोपहर में धूप कड़क होने पर ठंड से कुछ राहत मिली. हालांकि शाम होते ही गलन फिर बढ़ गयी. पछुआ हवा 18.6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली. वहीं पछुआ हवा ने शहर में डेरा जमा रखा है. शाम चार बजे के बाद से हवाओं के कारण ठंड पूरे शबाब पर पहुंच गयी. रात में राहगीर अलाव तलाशते नजर आये.
मौसम विज्ञानी डॉ एसएन पांडेय ने बताया कि कुल्लू-मनाली में बर्फबारी हुई है. इसका असर दो दिनों में यहां दिखाई देगा. शीतलहर के साथ घना कुहासा और बढ़ेगा, जबकि अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान भी लगातार प्रभावित होने की वजह से सुबह और शाम की ठंड अब गलन के रूप में परिवर्तित हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >