अब डोनर ढूंढ़कर जान बचा रहे मरीज

गोपालगंज : अब सदर अस्पताल में मरीजों को जान बचाने के लिए डोनर को ढूंढ़ने पड़ रहे हैं. ब्लड खाली होने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है. बोन मैरो कैंसर से जूझ रहे 17 साल के युवक की जान बचाने के लिए युवा सामाजिक कार्यकर्ता अनस सलाम ने अपना रक्तदान किया. सदर अस्पताल में […]

गोपालगंज : अब सदर अस्पताल में मरीजों को जान बचाने के लिए डोनर को ढूंढ़ने पड़ रहे हैं. ब्लड खाली होने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है. बोन मैरो कैंसर से जूझ रहे 17 साल के युवक की जान बचाने के लिए युवा सामाजिक कार्यकर्ता अनस सलाम ने अपना रक्तदान किया. सदर अस्पताल में रक्तदान के बाद मरीज की जान बचायी गयी. पीड़ित मरीज दानापुर साहेब आलम थे. वहीं दूसरी तरफ शहर के वार्ड छह निवासी प्लास्टिक एनिमिया के शिकार रंजीत महतो को ब्लड बैंक से खून नहीं मिलने पर मीरगंज के राजन कुमार सोनी ने सदर अस्पताल में रक्तदान किया.

पीड़ित की जान बचाने के लिए डीबीडीटी के नन्हूजी प्रसाद की पहल पर राजन ने रक्तदान किया. मौके पर रूपेश सोनी व मोनू कुमार, अफाक खान, राजीव रंजन, नसरुद्दीन खान मौजूद थे. रेडक्रॉस की आंकड़ों पर गौर करें तो गुरुवार को छपरा में 117 यूनिट, तो सीवान में 50 यूनिट खून था, लेकिन गोपालगंज के ब्लड बैंक में पांच यूनिट ही खून था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >