पटना जा रही शराब भरी स्काॅर्पियो के साथ गया के दो तस्कर गिरफ्तार

गोपालगंज : उत्पाद विभाग की पुलिस ने बलथरी चेकपोस्ट के समीप से कसेया से पटना जा रही शराब भरी स्काॅर्पियो को जब्त कर लिया. पुलिस ने मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर गया जिले के विष्णुपथ थाने के मंगला गौरी गांव के धीरज कुमार व अलीपुर थाने के रूपसपुर गांव […]

गोपालगंज : उत्पाद विभाग की पुलिस ने बलथरी चेकपोस्ट के समीप से कसेया से पटना जा रही शराब भरी स्काॅर्पियो को जब्त कर लिया. पुलिस ने मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर गया जिले के विष्णुपथ थाने के मंगला गौरी गांव के धीरज कुमार व अलीपुर थाने के रूपसपुर गांव के रवि कुमार हैं.

दोनों को जेल भेज दिया गया. उत्पाद इंस्पेक्टर सह चेकपोस्ट प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि यूपी की तरफ से शराब की बड़ी खेप बिहार आ रही है. पुलिस ने बलथरी चेकपोस्ट के समीप एनएच 28 पर वाहनों की जांच शुरू कर दी.
इसी दौरान टीम के सदस्यों को यूपी की तरफ से एक स्काॅर्पियो आते दिखाई दी. पुलिस ने चालक को वाहन रोकने का इशारा किया, लेकिन उसने और तेज कर दिया. पुलिस ने चेकपोस्ट से कुछ दूरी पर पकड़ लिया. जांच में 41 कार्टन में रखी 1860 बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी. पकड़े गये तस्करों ने बताया कि शराब की डिलिवरी पटना के रामकृष्णानगर में करनी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >