गोपालगंज : अब बैंक शहर के गोलंबरों का सौंदर्यीकरण करायेंगे. गुरुवार को डीएम अरशद अजीज की अध्यक्षता में जिला तकनीकी समिति की बैठक हुई. इसमें डीएम ने जिला मुख्यालय को स्वच्छ तथा सौंदर्यीकरण को विशेष ध्यान देने की बात कही. उन्होंने शहर के पोस्टऑफिस चौक, आंबेडकर चौक और अरार चौक स्थित गोलंबर के सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी बैंकों को सौंपी.
अब बैंक करायेंगे शहर के गोलंबरों का सौंदर्यीकरण, िदया गया िनर्देश
गोपालगंज : अब बैंक शहर के गोलंबरों का सौंदर्यीकरण करायेंगे. गुरुवार को डीएम अरशद अजीज की अध्यक्षता में जिला तकनीकी समिति की बैठक हुई. इसमें डीएम ने जिला मुख्यालय को स्वच्छ तथा सौंदर्यीकरण को विशेष ध्यान देने की बात कही. उन्होंने शहर के पोस्टऑफिस चौक, आंबेडकर चौक और अरार चौक स्थित गोलंबर के सौंदर्यीकरण की […]

बैंक ऑफ बड़ौदा आंबेडकर चौक, एचडीएफसी बैंक पोस्टऑफिस चौक, सेंट्रल बैंक अरार मोड़ स्थित गोलंबर के सौंदर्यीकरण का काम करायेगा. भारतीय स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक, एचडीएफसी बैंक एवं केनरा बैंक को मौनिया चौक से जादोपुर रोड में कैलाश होटल तक डिवाइडर बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी.
डीएम ने बताया कि सभी गोलंबरों पर बिजली और पानी का प्रबंध जिला प्रशासन करायेगा. उन्होंने बैठक के दौरान फसलों के साथ-साथ मुर्गी पालन, बकरी पालन, अंडा उत्पादन, मछली पालन के उत्पादन एवं लागत से अवगत होने के बाद बैंकों को वित्त पोषण करने का निर्देश दिया. अग्रणी बैंक के प्रबंधक को निर्देश दिया कि बड़े ऋणियों पर नोटिस जारी करते हुए उन्हें तामीला कराया जाये.
साथ ही डिफॉल्टरों की सूची अखबार में भी प्रकाशित करायी जाये. बैठक में उपविकास आयुक्त सज्जन आर, लीड बैंक के प्रबंधक, जिला कृषि पदाधिकारी वेद नारायण सिंह, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी व सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित थे.