गोपालगंज : शहर का थावे रोड अपनी दुर्दशा के कारण लोगों को रोज मौत का दीदार करा रहा है. यहां प्रतिदिन दो से तीन लोग दुर्घटना में घायल होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं. पिछले एक माह में बरसात शुरू होने पर लगभग 13 लोग अपाहिज हो चुके है. इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. वाहनों का दबाव ज्यादा होने के बाद भी जिम्मेदार सड़क की मरम्मती को लेकर बेपरवाह हैं. पिछले तीन वर्षों से एनएचएआइ इस सड़क की मरम्मती नहीं करा रहा है.
जर्जर हाइवे पर रोज हो रहा मौत का दीदार
गोपालगंज : शहर का थावे रोड अपनी दुर्दशा के कारण लोगों को रोज मौत का दीदार करा रहा है. यहां प्रतिदिन दो से तीन लोग दुर्घटना में घायल होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं. पिछले एक माह में बरसात शुरू होने पर लगभग 13 लोग अपाहिज हो चुके है. इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा […]

इससे हल्की बारिश के बाद सड़क तालाब का रूप ले लेता है. तेज रफ्तार से चलने वाली बस, ट्रक और अन्य वाहनों के गुजरने पर बाइक या पैदल चलनेवाले लोगों पर कीचड़ के छींटें पड़ते हैं, जिससे अनियंत्रित होकर बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं. एनएच 28 के आरार चौक से निकलकर थावे मीरगंज होकर सीवान-छपरा जानेवाले एनएच 85 का स्वरूप बदल चुका है.
एनएच 85 अब बंजारी बबलू पेट्रोलियम के पश्चिम से ही निकलकर तुरकहां गांव के पश्चिम होकर चौराव और सेमरा के बीच से निकल रहा है. आरार चौक से सेमरा तक लगभग 5.6 किमी लंबे हाइवे के हिस्से को अब पथ निर्माण विभाग ओवरटेक करेगा. जब तक पथ निर्माण विभाग को यह सड़क स्थानांतरित नहीं होती, तब तक सड़क की मरम्मती संभव नहीं दिख रही.
हाइवे के कारण बिगड़ी स्थिति
एनएचएआइ की उपेक्षा के कारण आरार चौक से सेमरा तक एनएच 85 की मरम्मती का कार्य छोड़ दिया गया. इसके कारण शहर का कौशल्या चौक डेंजर स्पॉट बन गया है. तुरकहां रेलवे ढाला से लेकर सेमरा गांव तक जगह-जगह हाइवे पर गड्डा जानलेवा बने हुए हैं. कई लोगों ने जिला प्रशासन से भी इस सड़क की मरम्मती की अपील की है.
शहर की सड़क भी जर्जर
शहर के बंजारी से आंबेडकर चौक को जोड़नेवाली मुख्य सड़क बंजारी रोड में विश्वकर्मा मंदिर के पास पुल के समीप जर्जर हो चुकी है, तो जनता सिनेमा रोड में काली मंदिर के पास तथा जंगलिया चौक पर बड़े-बड़े गड्डे हो चुके हैं. इस सड़क की मरम्मती की जिम्मेदारी पथ निर्माण विभाग की है. विभाग की उदासीनता के कारण इसकी भी मरम्मती नहीं हो पा रही है.
पथ निर्माण विभाग करायेगा मरम्मती
पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चुकी यह सड़क एनएच 85 का हिस्सा था. अब इस सड़क को पथ ओवरटेक करने के लिए निर्माण विभाग ने विभागीय कार्रवाई शुरू की है. उम्मीद है कि जल्द ही यह सड़क विभाग को स्थानांतरित हो जायेगी. उसके बाद इसकी मरम्मती करायी जायेगी. िजससे लोगों को राहत िमलेगी.