गोपालगंज : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह सफल प्रतिभागियों को हर साल पंख लगाने का काम करता है. उन्हें सम्मानित करता है. हर साल की तरह इस बार भी 28 जुलाई को आंबेडकर भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया है.
प्रतिभा सम्मान समारोह में देश के ख्याति प्राप्त विद्वानों के हाथों छात्रों को प्रशस्तिपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जायेगा. जिन विद्यालयों के द्वारा छात्रों की सूची अभी तक प्रभात खबर को उपलब्ध नहीं करायी गयी है, प्रभात खबर कार्यालय में सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक जमा कर सकते हैं अथवा आप इ-मेल www.rajanpkgrajan@gmail.com पर भी सूची दे सकते हैं.
प्रभात खबर कार्यालय का पता मौनिया चौक (विशाल मार्केट) है. छात्र कार्यक्रम स्थल पर भी सीधे आकर रजिस्ट्रेशन कराकर शामिल हो सकते हैं.
कार्यक्रम के प्रायोजक : समारोह के प्रमुख प्रायोजक हरिओम फिड्स के शिव गंगा पशु आहार, सुमन हॉस्पिटल, आइटी केयर एंड आइटी एकेडमी, न्यू ज्ञान लोक कंपीटीशन स्कूल, ज्ञान लोक पब्लिक स्कूल, भोला प्रसाद सिंह कॉलेज भोरे, निर्मला कैथोलिक स्कूल, सायंस कोचिंग इंस्टीच्यूट, टी एंड टी दक्ष पब्लिक स्कूल, बीपीएस पब्लिक स्कूल, ज्ञान दर्शन शिशु पब्लिक स्कूल, यूनिक चिल्ड्रेनस स्कूल, शताक्षी सिविल सर्विसेज एकेडमी, बिहार विकास विद्यालय, गांधी स्मारक उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज भोरे, प्रयाग सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोरे, सीबीएसइ पब्लिक स्कूल बसडिला, एसएस पब्लिक स्कूल दिघवा दुबौली, ए-टू हॉस्पिटल, बीबीसी मिशन पब्लिक स्कूल बरौली, सेंट जौंस स्कूल सासामुसा, डॉ नंदी ग्रेस इंगलिश स्कूल, आचार्य सुदर्शन सेंट्रल स्कूल, जेबी हॉस्पिटल एंड स्टोन क्लिनिक, श्री बालाजी स्टील एवं एल्मूनियम फर्नीचर हाउस, सोना इंजीकॉम, जगरनाथ सेवा संस्थान आदि शामिल हैं. प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में बिहार बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा में 80 फीसदी से अधिक अंक पानेवाले सभी छात्र-छात्राएं सम्मानित होंगे.
सीबीएसइ 10वीं व 12वीं की परीक्षा में 90 फीसदी से अधिक अंक पानेवाले सभी छात्रों आमंत्रित किया गया है. संस्कृत शिक्षा बोर्ड, मौलवी व फोकानिया की परीक्षा में बेहतर अंक पानेवाले छात्र-छात्राएं सम्मानित होंगे.
