सीवान/गोपालगंज : जयप्रकाश विश्वविद्यालय ने बीएड (बैचलर ऑफ एजुकेशन) सत्र (2017-19) की परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो हरिकेश सिंह और परीक्षा नियंत्रक डॉ अनिल कुमार सिंह ने परीक्षा परिणाम जारी किया. बीएड अंतिम वर्ष की परीक्षा में 97 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि तीन फीसदी छात्रों में निष्कासन, फेल, अनुपस्थित शामिल हैं.
बीएड फाइनल इयर का रिजल्ट जारी, 97 % छात्र हुए सफल
सीवान/गोपालगंज : जयप्रकाश विश्वविद्यालय ने बीएड (बैचलर ऑफ एजुकेशन) सत्र (2017-19) की परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो हरिकेश सिंह और परीक्षा नियंत्रक डॉ अनिल कुमार सिंह ने परीक्षा परिणाम जारी किया. बीएड अंतिम वर्ष की परीक्षा में 97 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि तीन फीसदी छात्रों में […]

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि नौ मार्च से 16 मार्च तक बीएड अंतिम वर्ष की परीक्षा ली गयी. परीक्षा समाप्त होने के बाद नौ दिनों के अंदर रिजल्ट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी किया गया है.
उन्होंने बताया कि दो दिनों के अंदर बीएड कॉलेजों को मार्क्सशीट भेज दिया जायेगा. बीएड के छात्र-छात्राएं महाविद्यालय से अंकपत्र प्राप्त कर सकते हैं. वहीं ऑनलाइन रिजल्ट देखने के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.jpuresults.in पर देख सकते हैं.
गोपालगंज में सिर्फ दो बीएड कॉलेज : जयप्रकाश विश्वविद्यालय का जिले में सिर्फ दो बीएड कॉलेज है.
महारानी पूनम शाही बीएड कॉलेज हथुआ तथा सेलार कला बीएड कॉलेज विश्वविद्यालय से संचालित है. सीवान में सबसे अधिक नौ बीएड कॉलेज हैं, जबकि छपरा में चार बीएड कॉलेज के छात्रों ने परीक्षा दी थी.
31 तक देना था बीएड का रिजल्ट : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बिहार सरकार के उच्च शिक्षा निदेशक ने सभी विश्वविद्यालयों को 31 मार्च के पहले बीएड सत्र 2017-19 का सेशन पूरा करने का निर्देश दिया था.
जयप्रकाश विश्वविद्यालय ने सेशन को समाप्त कराने के लिए निर्धारित समय के अंदर एग्जाम लिया तथा नौ दिनों के अंदर रिजल्ट जारी किया.