किशोरी को उठाकर खेत में ले गये, किया गैंग रेप, वीडियो बना किया वायरल

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज से एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है. जहां, इंसान के वेश में मौजूद दरिंदों ने चाकू के नोक पर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के घटना को अंजाम दिया. दरिंदे यहीं नहीं रुके, बल्कि उनलोगों ने पूरे घटना का वीडियो भी बना लिया जिसे वायरल […]

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज से एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है. जहां, इंसान के वेश में मौजूद दरिंदों ने चाकू के नोक पर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के घटना को अंजाम दिया. दरिंदे यहीं नहीं रुके, बल्कि उनलोगों ने पूरे घटना का वीडियो भी बना लिया जिसे वायरल भी कर दिया. दरिंदों ने किशोरी को चाकू के बल पर अपहरण कर खेत में ले गये जहां वे लोग दुष्कर्म कर इसका वीडियो भी बना लिया. इस संबंध में पीड़िता के पिता ने दो युवकों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

महम्मदपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी के पिता का कहना है कि कुछ दिन पूर्व उनकी नाबालिग पुत्री गांव से बाहर किसी काम से गयी थी. जहां हरपुर टेंगराही के रहने वाले रॉकी कुमार व चंपारण के केसरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले मंटी कुमार उनकी पुत्री को चाकू के बल पर अपहरण कर लिये और खेत में ले गये और दुष्कर्म किया और पूरी घटना की वीडियो बना लिया. उसके बाद उसने सोशल साइट पर वायरल कर दिया. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >