गोपालगंज : 40 हजार रुपये के लिए युवक की हत्या, मां और चाची रेफर

गोपालगंज : नगर थाने के इंदरवा गांव में महज 40 हजार रुपये के विवाद में युवक ने चाकू घोंपकर युवक की हत्या कर दी और मृतक की मां और चाची को गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक के एक साथी को गिरफ्तार किया है. मृतक युवक महम्मद मजबुल्लाह […]

गोपालगंज : नगर थाने के इंदरवा गांव में महज 40 हजार रुपये के विवाद में युवक ने चाकू घोंपकर युवक की हत्या कर दी और मृतक की मां और चाची को गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक के एक साथी को गिरफ्तार किया है. मृतक युवक महम्मद मजबुल्लाह का 28 वर्षीय पुत्र अशरफ अली बताया गया है.
घटना के बाद नाराज परिजनों ने सदर अस्पताल में हंगामा किया. घायलों के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए एएसपी और सिविल सर्जन से नोक-झोंक की. परिजनों ने बताया कि अशरफ अली, उसकी मां आयशा खातून और चाची रेहाना खातून घर में थीं. इसी बीच सीवान के बड़हरिया निवासी शमशाद आलम कुछ युवकों के साथ घर में घुसकर दोनों महिलाओं को एक कमरे में बंद कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >